ServicePlus | Bihar RTPS

Name of Post
ServicePlus | Bihar RTPS – Apply for Bihar Caste, Residential, Income, Character Certificate and All New Certificate 2026.
Short InformationServicePlus | Bihar RTPS – आप अपनी सुविधानुसार घर बैठे बिहार का जाति (Caste), निवास (Residential), आय (Income) और चरित्र (Character) जैसे महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकते हैं। आवेदन करने से पहले, सारे डिटेल्स यहाँ पढ़ें!

📋 ServicePlus | Bihar RTPS 2026: मुख्य सेवाएँ

ServicePlus पोर्टल के माध्यम से आप निम्नलिखित प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं:-

  • जाति प्रमाण पत्र: आरक्षण और सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए।
  • निवास प्रमाण पत्र: बिहार का स्थायी निवासी होने के सबूत के तौर पर।
  • आय प्रमाण पत्र: स्कॉलरशिप और आर्थिक लाभ के लिए।
  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate): नौकरी और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए।
  • EWS & NCL: सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए।

🛠️ ServicePlus | Bihar RTPS आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)

आप सीधे serviceonline.bihar.gov.in पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:-

  1. वेबसाइट पर जाएँ: आधिकारिक पोर्टल खोलें।
  2. विभाग चुनें: बाईं ओर ‘लोक सेवाओं का अधिकार’ (RTPS Services) में जाएँ और सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Dept) पर क्लिक करें।
  3. सेवा का चयन: अब आपको जो सर्टिफिकेट चाहिए (जैसे- जाति, आय या निवास) उस पर क्लिक करें और स्तर चुनें (अंचल/Block स्तर सबसे आम है) ।
  4. फॉर्म भरें: अपनी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पता, आधार नंबर और मोबाइल नंबर सही-सही भरें, अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं हो तो आप को आधार नंबर नहीं देना है , अगर आप आधार नंबर देंगे तो आपके आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा।
  5. दस्तावेज अपलोड करें: आवेदक का स्वअभिप्रमाणित फोटो और पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, खतियान) स्कैन करके या अपने मोबाइल से सभी दस्तावेज का एक PDF बना कर अपलोड करें।
  6. सबमिट: फॉर्म चेक करें और सबमिट कर दें। आपको एक Reference Number (पावती) मिलेगी, उसे संभाल कर अपने पास PDF या उसका प्रिंट निकल कर ले ।

⏱️ServicePlus | Bihar RTPS स्टेटस चेक और डाउनलोड

आवेदन करने के बाद स्टेटस चेक करने और डाउनलोड करने का सबसे आसन तरीका:-

  • Status Track: पोर्टल पर ‘Track Application Status‘ पर जाकर अपने Reference Number से स्थिति जानें।
  • Download: सर्टिफिकेट बन जाने पर आपके ईमेल पर PDF आ जायेगा साथ ही साथ मोबाइल पर लिंक आ जाएगा उस Link से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है , आप Download Certificate सेक्शन पर जा कर भी आसानी से PDF डाउनलोड कर सकते हैं, सर्टिफिकेट बन जाने पर भी Download Certificate सेक्शन से PDF Download नहीं हो होता है तो आप Track Application Status से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

🚀ServicePlus | Bihar RTPS प्रमाण पत्र प्राप्त करने के 6 आसान तरीके

(i) एसएमएस (SMS) में डाउनलोड लिंक

जैसे ही आपका आवेदन स्वीकृत (Approve) होता है, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक बधाई संदेश आता है। उस SMS में एक Direct Download Link होता है। उस पर क्लिक करते ही आपका सर्टिफिकेट PDF फॉर्मेट में आपके फोन में सेव हो जाता है।

(ii) ईमेल (Email) में अनुलग्नक (Attachment)

आवेदन करते समय यदि आपने अपनी ईमेल आईडी दी है, तो विभाग आपका फाइनल सर्टिफिकेट सीधे आपकी ईमेल पर भेज देता है। आप अपनी ईमेल के Inbox या Spam फोल्डर में जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

(iii) डीजीलौकर (DigiLocker)

यह भारत सरकार का डिजिटल लॉकर है। RTPS बिहार अब डिजिलॉकर के साथ एकीकृत (Integrated) है। आप अपने आधार नंबर के जरिए डिजिलॉकर में लॉगिन करके “Bihar State” सेक्शन से अपना सर्टिफिकेट कभी भी निकाल सकते हैं। यह जीवन भर के लिए सुरक्षित रहता है।

(iv) सर्विसप्लस इनबॉक्स (ServicePlus Inbox)

यदि आपने RTPS पोर्टल पर अपनी User ID बनाई है, तो आप लॉगिन करके ‘Track Application Status’ में जा सकते हैं। वहां आपके इनबॉक्स में सर्टिफिकेट सुरक्षित रहता है, जिसे आप कभी भी देख या डाउनलोड कर सकते हैं।

(v) पोर्टल पर ‘सर्टिफिकेट डाउनलोड करें’ लिंक

यह सबसे आसान तरीका है। आपको लॉगिन करने की भी जरूरत नहीं है:

  1. Service Online Bihar पोर्टल पर जाएँ।
  2. Download Certificate लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Reference Number और नाम डालें।
  4. आपका सर्टिफिकेट तुरंत स्क्रीन पर होगा।
(vi) किओस्क (Kiosk) / CSC / RTPS काउंटर

जो लोग तकनीकी रूप से उतने सक्षम नहीं हैं या जिनके पास प्रिंटर की सुविधा नहीं है, वे अपने नजदीकी:

  • CSC (वसुधा केंद्र): मामूली शुल्क देकर प्रिंट निकलवा सकते हैं।
  • RTPS काउंटर: यहाँ से भी भौतिक प्रति (Physical Copy) प्राप्त की जा सकती है।

💡ServicePlus | Bihar RTPS जरूरी बातें (Tips)

  • मोबाइल नंबर: वही नंबर दें जो आपके आधार से लिंक हो, ताकि OTP वेरिफिकेशन आसानी से हो जाए।
  • स्तर (Level): सबसे पहले अंचल (Block) स्तर पर आवेदन करें, क्योंकि अनुमंडल या जिला स्तर के लिए पहले ब्लॉक वाला सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • फीस: इन सेवाओं के लिए सरकार कोई ऑनलाइन फीस नहीं लेती है (सामान्यतः)।

“हमेशा अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक रखें और आवेदन करते समय Email ID जरूर दें। इससे आपका प्रमाण पत्र कभी खोएगा नहीं और जैसे ही बनेगा, वैसे ही आपके पास पहुँच जाएगा।”

🔗 ServicePlus | Bihar RTPS – Important Links

🛠️ सेवा का नाम (Service Name)🎯 मुख्य उद्देश्य (Main Objective)🔗 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
🏠 ServicePlus Biharसभी सेवाओं का मुख्य होम पेजयहाँ क्लिक करें
📝 नया पंजीकरण (User Registration)खुद की आईडी बनाने के लिएरजिस्ट्रेशन लिंक
🔐 लॉगिन (Login)आवेदन करने और स्टेटस चेक करने हेतुलॉगिन लिंक
📥 सर्टिफिकेट डाउनलोडबनने के बाद PDF डाउनलोड करने हेतुडाउनलोड लिंक
🔍 आवेदन की स्थितिअपने एप्लिकेशन को ट्रैक करने के लिएस्टेटस चेक
ServicePlus | Bihar RTPS - Apply for Bihar Caste, Residential, Income, Character Certificate and All New Certificate 2026.
ServicePlus | Bihar RTPS – Apply for Bihar Caste, Residential, Income, Character Certificate and All New Certificate 2026.
Scroll to Top